फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नेपाली प्रेमी को ढूंढने आई किशोरी को पकड़ा

नेपाली प्रेमी को ढूंढने आई किशोरी को पकड़ा

Tue, 13 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
नेपाली प्रेमी को ढूंढने आई किशोरी को पकड़ा
बनबसा (चंपावत)। नेपाली प्रेमी को ढूंढने आई चंडीगढ़ की एक किशोरी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के कर्मियों ने बनबसा बार्डर पर पकड़कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। किशोरी तीन दिन पहले अकेले नेपाल से बनबसा आते समय एएचटीयू कर्मियों के हत्थे चढ़ी थी। किशोरी के परिजनों ने 18 जनवरी को उसके अपहरण की रिपोर्ट चंडीगढ़ थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


10 फरवरी को एएचटीयू प्रभारी एसआई मंजू पांडेय, कांस्टेबल मुन्ना सिंह और सुभाष पांडेय को एक किशोरी अकेले नेपाल से बनबसा स्थित शारदा बैराज के पास आते दिखाई दी। संदेह होने पर एएचटीयू कर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की।
विज्ञापन


उसने बताया कि वह चंडीगढ़ की रहने वाली है, वहां वह विनोद नामक नेपाली युवक से प्रेम करने लगी। बताया कि विनोद चंडीगढ़ में नौकरी करता था, कुछ दिनों पहले वह लापता हो गया। उसकी तलाश में वह घर से भागकर नेपाल पहुंची थी। कुछ दिन उसके घर पर रही, लेकिन वह नहीं मिला। नेपाल में उसके नहीं मिलने पर वह उसकी तलाश में भारत लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएचटीयू कर्मियों ने उसे रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र में पहुंचा दिया। किशोरी के बताए पते और फोन नंबरों पर संपर्क कर उसके परिजनों को अवगत कराया गया। एएचटीयू प्रभारी एसआई मंजू पांडेय ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि 18 जनवरी को चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल थाने में किशोरी के परिजनों ने उसकी अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएचटीयू कर्मियों की सूचना पर मंगलवार को किशोरी के परिजन चंडीगढ़ थाने के एसआई सेवा सिंह के साथ बनबसा पहुंचे। किशोरी को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed