{"_id":"571519b34f1c1b5a788b47ae","slug":"29-taxis-invoices-four-seas","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 टैक्सियों के चालान, चार सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
29 टैक्सियों के चालान, चार सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
चालान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों को लेकर प्रशासन और परिवहन विभाग गंभीर हो गया है। सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ने एसडीएम नरेश दुर्गापाल की मौजूदगी में न सिर्फ टैक्सी वाहनों की चेकिंग की, बल्कि रोडवेज की बसों की स्थिति और कागजात भी चेक किए। दो बसों के पिछले टायर घिसे मिलने पर टायर बदलने और बसों की फिटनेस के प्रति रोडवेज प्रशासन को गंभीर रहने के निर्देश दिए हैं। चेकिंग में चार टैक्सी सीज करने के साथ ही 29 वाहनों के चालान किए और दो चालकों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
एसडीएम के नेतृत्व में एआरटीओ रश्मि भट्ट, फोरमैन मोहम्मद कमर ने रोडवेज की नौ बसों का निरीक्षण कर फिटनेस जांची। एसडीएम ने बताया दो बसों के पिछले टायर घिसे मिलने पर एआरएम संचालन पवन मेहरा को उन्हें बदलवाले के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि रोडवेज प्रशासन को बसों की फिटनेस पर विशेष ध्यान देने और बसों को रूट पर भेजने से पहले चैक करने को कहा गया है। इसके अलावा परिवहन विभाग ने टीम ने वाहनों की चेकिंग की फिटनेस न होने पर चार टैक्सी वाहनों को सीज किया और 29 वाहनों के चालान किए हैं। एआरटीओ रश्मि भट्ट ने बताया कि दो चालकों के लाइसेंस जब्त कर उन्हें निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन