{"_id":"5b5761474f1c1b4a748b6b77","slug":"21532453191-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में युवक के फंदा में लटककर आत्महत्या करने की पुष्टि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम में युवक के फंदा में लटककर आत्महत्या करने की पुष्टि
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर सिन्याड़ी में पास पेड़ पर लटके मिले युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए शव संयुक्त चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया है। युवक के रोडवेज बस में दिल्ली से टनकपुर और फिर रोडवेज बस से टनकपुर से सूखीढांग पहुंचने की पुष्टि हुई है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक ने फंदे में लटककर आत्महत्या की है।
सोमवार को सिन्याड़ी के वन पार्क में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे में लटका मिला। वन कर्मी गिरीश जोशी की सूचना पर चल्थी चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेजा। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
इधर, चल्थी चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि युवक के बैग से करीब दस मीटर लंबी नायलॉन की रस्सी, एक छोटा चाकू, शराब और पानी की बोतल मिली है, जबकि उसकी जेब से आठ सौ रुपये और रोडवेज बस के टिकट मिले हैं। जिसके मुुताबिक युवक रोडवेज बस से दिल्ली से टनकपुर और फिर रोडवेज बस से टनकपुर से सूखीढांग पहुंचा। युवक के आसपास के क्षेत्र का ही निवासी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।