फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नेपाल बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने पेट्रोलिंग की

नेपाल बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने पेट्रोलिंग की

Fri, 09 Jun 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
नेपाल बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने पेट्रोलिंग की
नेपाल बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने पेट्रोलिंग की
विज्ञापन


टनकपुर (चंपावत)।
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा एजेंसियां खासी सतर्क हो गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को एसएसबी और पुलिस ने बार्डर पर संयुक्त पेट्रोलिंग कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान रास्ते में मिले लोगों से पूछताछ कर बार्डर की गतिविधियों के बारे में जानकारी भी जुटाई गई।



सीमा पार से मानव एवं मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाएं बढ़ने के बाद बार्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां ने सतर्कता बढ़ा दी है। एसएसबी की पंचम वाहिनी ठुलीगाड़ कंपनी के उप कमांडेंट अरविंद कुमारी चौधरी के नेतृत्व में एसएसबी एवं पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने मां पूर्णागिरि धाम से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग कर बार्डर का चप्पा-चप्पा छाना। उप कमांडेंट ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान बार्डर पर किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि मानव एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने को नियमित रूप से बार्डर पर पेट्रोलिंग जारी रहेगी। पेट्रोलिंग में सहायक उप निरीक्षक जगदीश सिंह मेहरा, डीएस नेगी एवं पुलिस कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed