{"_id":"5c703836bdec22129c2db0b1","slug":"201550858294-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"425 ग्राम चरस सहित एक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
425 ग्राम चरस सहित एक दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। कोतवाली पुलिस और हिल पेट्रोलिंग यूनिट के जवानों ने नियमित चेकिंग के दौरान एक आरोपी के कब्जे से 425 ग्राम चरस बरामद की है।
कोतवाल धीरेंद्र कुमार के अनुसार जिले में चलाए जा रहे मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के क्रम में पुलिस टीम एवं हिल पेट्रोल यूनिट के जवान बनलेख बैरियर में चेकिंग कर रहे थे। इस बीच बैरियर से करीब 600 मीटर टनकपुर की तरफ अभियुक्त राजेंद्र सिंह बिष्ट (48) निवासी ग्राम ऐड़ी गुरौली, बिरगुल जिला चंपावत के कब्जे से 425 ग्राम चरस बरामद की गई।
समाचार लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई जारी थी। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने पुलिस टीम को एक हजार रुपये के नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार, दीपक नेगी, जीवन सिंह सौन, सुनील आगरी, दुर्गानाथ गौरव फुलेरा आदि शामिल रहे।