{"_id":"5a257c4a4f1c1b68678bfc93","slug":"191512406090-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने विदेशी जैकेटों के साथ तीन को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी ने विदेशी जैकेटों के साथ तीन को पकड़ा
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। बूम में तैनात एसएसबी की 57वीं वाहिनी की सी कंपनी के गश्ती दल ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 36 विदेशी जैकेटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसबी ने तीनों आरोपियों को बरामद जैकेटों और तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा समेत कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
कमांडेंट राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर एसएसबी की टीम नेपाल सीमा से लगे थ्वालखेड़ा शारदा रोखड़ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी नदी की तरफ से एक ई-रिक्शा में तीन युवक सामान लाते दिखाई पड़े।
कंपनी प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र ने बताया कि ई-रिक्शा में लदे सामान को चेक किया गया तो बैगों में भरी 36 विदेशी जैकेटें बरामद हुईं। इनकी कीमत करीब एक लाख आठ हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में राजीव कॉलोनी पीलीभीत निवासी संदीप कुमार, ब्रह्मदेव नेपाल निवासी राज बहादुर चंद और थ्वालखेड़ा निवासी ई-रिक्शा चालक हरीश चंद्र पंत शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि पीलीभीत निवासी आरोपी से सौदा तय होने के बाद ब्रह्मदेव नेपाल निवासी आरोपी युवक जैकेटों को हवा भरे ट्यूब के सहारे नदी पार कर लाया था।
पीलीभीत का आरोपी मुंहमांगे किराए पर ई-रिक्शा बुक कर जैकेट लेने शारदा रोखड़ पहुंचा था। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को बरामद जैकेट और ई-रिक्शा समेत कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
बता दें कि शारदा का जलस्तर इन दिनों कम होने के कारण भारत-नेपाल सीमा के चोर रास्तों से तस्करी बढ़ गई है। बीती 28 नवंबर को भी एसएसबी की 57वीं वाहिनी की सी कंपनी ने ही नेपाल से तस्करी कर लाई गई आठ लाख रुपये से अधिक कीमत की विदेश जैकेटें पकड़ी थी, लेकिन तब तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए थे।