फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तो वैध शराब को पकड़ लिया पुलिस ने!

तो वैध शराब को पकड़ लिया पुलिस ने!

Wed, 08 Nov 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
तो वैध शराब को पकड़ लिया पुलिस ने!

विज्ञापन
पाटी/चंपावत। चंपावत गोदाम से वैध कागजों के साथ भिंगराड़ा शराब की दुकान के लिए भेजी गई शराब को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी सेल्समैन के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पाटी के थानाध्यक्ष प्रेम राम विश्वकर्मा ने बताया कि भिंगराड़ा के शराब की दुकान के विक्रेता रवि शंकर पुत्र हरिचंद्र के घर से करीब सात लाख रुपये मूल्य की देशी व विदेशी शराब बरामद हुई। पकड़ी गई शराब में अंग्रेजी बोतल, अद्धे व पव्वै की 129 पेटी तथा देशी शराब की 49 पेटी शामिल है।


दूसरी तरफ शराब के ठेकेदार मोहन सिंह रौतेला का कहना है कि पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब पूरी तरह वैध है। इसके कागजात है। अलबत्ता दुकान भरी होने व शराब रखने के लिए गोदाम की जगह नहीं मिलने से यह शराब सेल्समैन के घर में रखी गई थी। इधर आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद ने बताया कि भिंगराड़ा की शराब की दुकान के लिए मंगलवार को निकासी की गई थी। उन्होंने बताया कि शराब की दुकान का ये अक्तूबर महीने का कोटा था। इस कोटे को उठाए जाने की अंतिम तिथि 7 नवंबर थी। इस तारीख तक शराब की दुकान नहीं उठाने पर कोटा निरस्त हो जाता। वहीं थानेदार का कहना है कि कार्यवाही के दौरान शराब विक्रेता किसी तरह की कागज नहीं दिखा सका था। और नहीं यह शराब भिंगराड़ा गोदाम में रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed