{"_id":"59cd34644f1c1b6f548b4e67","slug":"171506620516-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का फॉलोअप:चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का फॉलोअप:चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय की अस्पताल कालोनी में रविवार की रात को हुई चोरी की घटना में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस की इस नाकामी से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मियों में भी गुस्सा है।
उल्लेखनीय है कि रविवार की रात को अस्पताल कालोनी में चोरों ने जिला अस्पताल में तैनात लिपिक खीम सिंह बिष्ट के आवास का ताला तोड़कर दो लाख रुपये के आभूषण साफ कर लिए। घटना के दिन खीम सिंह का परिवार पूजा के लिए गांव गया था। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सोमवार सुबह हुई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने चोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज किया।
जांच अधिकारी बाजार चौकी प्रभारी जगत सिंह सामंत ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। अब तक 12 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। प्रभारी कोतवाल आरएस डांगी ने बताया कि घटना में स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। पुलिस इसी कोण से मामले की जांच कर रही है। दूसरी तरफ घटना का खुलासा न होने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।