फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बारातियों की भरी बोलेरो खाई में गिरी

बारातियों की भरी बोलेरो खाई में गिरी

Tue, 03 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
बारातियों की भरी बोलेरो खाई में गिरी
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी विकासखंड के लधौली टाक खंदक के पास बारातियों से भरी एक बोलेरो खाई में जा गिरी। हादसे में बोलेरो में सवार 12 लोग लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी लोहाघाट लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वैसे तो बोलेरो में चालक सहित दस सवारियां बैठ सकती हैं लेकिन हादसे के समय वाहन में 16 सवारियां बैठी थीं।
विज्ञापन


राजस्व उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश ने बताया कि सोमवार को भूपाल सिंह की बारात चल्थियां से खटोली गांव गई हुई थी। लौटते समय बारातियों की बोलेरो (यूके 03 टीए/ 0696) रात करीब पौने एक बजे लधौली टाक खंदक के पास करीब 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में आठ महिलाओं सहित 12 लोग खबर लग गई, जिन्हें लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों का इलाज कर रहे चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि इलाज के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


ये लोग घायल हुए
चल्थिया निवासी कमला (16) पुत्री दिलीप सिंह, सुनीता (22) पत्नी चतुर सिंह, दुर्गा देवी (30) पत्नी मिलाप सिंह, हेत सिंह (50) पुत्र भवान सिंह, भावना (20) पुत्री खीम सिंह, नीतू (15) पुत्री चंदन सिंह, ललिता (12) पुत्री चंदन सिंह, मनीषा (15) पुत्री श्याम सिंह, यमुना (18) पुत्री नारायण सिंह, श्याम सिंह (43) पुत्र जोध सिंह और डूंगर सिंह (20) पुत्र पान सिंह के अलावा नाखुड़ा खरही गांव निवासी चालक अशोक चंद्र (27) पुत्र देवीदत्त शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार दुर्घटना में तीन चोटिल
लोहाघाट (चंपावत)। सोमवार देर शाम रौलगांव से मडलक को जा रही कार (यूके03 टीए/0736) लोहाघाट से 23 किमी दूर काकड़ी के पास सड़क सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई। सूचना पर लोहाघाट थाने के दरोगा हेम चंद्र जोशी ने मौके पर पहुंच राहत कार्य किया। दुर्घटना में गणेश सिंह (32) पुत्र कुंवर सिंह, प्रेम राम (27) पुत्र शेर राम और मनी राम (53) पुत्र शेर राम निवासी गुरेली चोटिल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सीएचसी लोहाघाट लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।


कार-बाइक की भिड़ंत में एक घायल
चंपावत। मंगलवार शाम तीन बजे चंपावत से पिथौरागढ़ जा रही एक कार (यूके 05/ए2767) की सामने से आ रही बाइक (यूके 04/क्यू 5447) में तिलौन के पास भिड़ंत हो गई। हादसे में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन में कार्यरत बाइक सवार पुष्कर समदतिया (40) पुत्र संत कुमार चोटिल हो गए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद लोहाघाट को जा रहे अग्निशमन प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने चोटिल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया। सर्जन डॉ.आरपी खंडूरी और डॉ.रवि ने बताया कि पुष्कर के कंधे में चोट लगी है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद से कार चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed