{"_id":"5a9d81b34f1c1b8a258b589f","slug":"161520271795-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता भाई बहन चमोली पुलिस के सुपुर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता भाई बहन चमोली पुलिस के सुपुर्द
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
तीन माह पूर्व चमोली गढ़वाल से अपहृत किशोरी को बनबसा, नेपाल पुलिस ने आरोपी के साथ बरामद किया। इस युगल को पुलिस चमोली ले गई।
करीब तीन माह पूर्व चमोली गढ़वाल से एक युगल लापता हो गया था। इस मामले में चमोली के ग्राम रांगतोली निवासी नवीन चंद्र पर रिश्ते की नाबालिग बहन के अपहरण के आरोप में धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। किशोरी भी उसी जिले की निवासी थी। इस युगल की बरामदगी के लिए लोग चमोली में आए दिन जलूस, धरना, प्रदर्शन कर पुलिस, प्रशासन पर दबाव बना रहे थे जबकि आरोपी युवक नेपाल के डढेलधूरा स्थित पैराडाइज होटल में काम कर रहा था। किशोरी भी उसके साथ ही रह रही थी। आरोपी किशोरी को रिश्ते की बहन बता रहा था। कुछ दिन पहले आरोपी ने अपना फोटो इंटरनेट पर डाल दिया, जिससे उसके नेपाल में होने का पता चला।
इस सूचना पर चमोली पुलिस ने बनबसा पुलिस की मदद ली। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने अपने सूत्रों और नेपाल के गड्ढाचौकी के थानाध्यक्ष डिगर देव पंत की मदद से आरोपी का पता लगा लिया। इसकी बरामदगी के लिए ऑपरेशन स्माइल के सदस्य उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह, पंकज रावत, महिला कांस्टेबल आरती चमोली से यहां आए। रविवार रात नेपाल पुलिस ने चमोली से लापता युगल स्माइल टीम को सौंप दिया। इस दौरान बनबसा थाने की महिला कांस्टेबल ममता अधिकारी आदि मौजूद रहे। इसके लिए चमोली पुलिस ने बनबसा, नेपाल पुलिस का आभार भी व्यक्त किया।