फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जून में 972 वाहनों के चालान

जून में 972 वाहनों के चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
जून में 972 वाहनों के चालान
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने जून में 972 वाहनों के चालान कर समायोजन द्वारा एक लाख एक हजार चार सौ रुपये का राजस्व अर्जित किया। बैराज चौकी ने जून में 175 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन


एमवी एक्ट का अनुपालन कराने और बिना हेलमेट वाहन चलाने के जुर्म में पुलिस ने पिछले माह भर अभियान चला कर 972 वाहनों के चालान किए। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि जून में 31 वाहन सीज किए गए जबकि 48 वाहनों के कोर्ट के चालान किए गए। बताया कि समायोजन द्वारा 101400 रुपये का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन


बताया कि जून में ही 81 पुलिस एक्ट के तहत 26 लोगों पर कार्रवाई की गई जिसमें दो लोगों से एक हजार रुपये और 24 लोगों से छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। उधर शारदा बैराज चौकी द्वारा जून में 175 वाहनों के चालान कर 19900 रुपये का समायोजन शुल्क वसूला गया। बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि जून में 21 वाहन जब्त किए गए जबकि 4 वाहनों के कोर्ट के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वीसी पंत ने बताया कि पुलिस को एमवी एक्ट का कठोरता से पालन कराने के अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है। बताया कि दोपहिया वाहन चालक के अलावा पीछे बैठी सवारी को भी हेलमेट पहनना जरूरी किया गया है। बताया कि बनबसा के रास्ते भारत के चोरी के वाहनों को नेपाल ले जाने पर पैनी नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed