{"_id":"5d13b6f88ebc3e3ce5626ce8","slug":"156157309414-tanakpur-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट में एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में कबाड़ का काम करने वाले दो कारोबारी आपस में लड़ गए। दोनों के बीच हुई मारपीट में एक कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने उसका मेडिकल करा मारपीट के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।
मंगलवार देर शाम कबाड़ का काम करने वाला बनबसा वार्ड संख्या सात (मीना बाजार) निवासी सलीम बाबू ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि कबाड़ का काम करने वाले मो. हनीफ निवासी इस्लाम नगर, खटीमा हाल निवासी मीना बाजार बनबसा ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि कबाड़ के काम को लेकर दोनों भिड़ गए।
मो. हनीफ ने सलीम के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। सलीम का मेडिकल कराने पर उसके एक हाथ में फ्रैक्चर निकला है। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले मो. हनीफ पर आईपीसी की धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया जहां उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है।