{"_id":"5ab295a54f1c1b8c778b6f0b","slug":"151521653157-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ओवररेट मामले पर जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के ओवररेट मामले पर जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। यहां अंग्रेजी शराब की एक दुकान में कथित तौर पर प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत पर शराब की बिक्री के मामले की जांच रिपोर्ट तहसीलदार पूनम पंत ने चंपावत जिलाधिकारी कार्यालय भेज दी है। अलबत्ता अभी जांच रिपोर्ट का खुलासा नहीं हो सका है।
यहां 19 मार्च की शाम को शराब की एक दुकान में कथित रूप से ओवर रेट को लेकर सेल्समैन और शराब के खरीददारों के बीच तीखा विवाद हुआ था। हाथापाई तक की नौबत भी आई। तत्काल मौके पर पहुंच कोतवाल अरुण वर्मा, तहसीलदार पूनम पंत और आबकारी विभाग की टीम ने दुकान को बंद कराने के आदेश दिए थे। इस हंगामे की जिले भर में गूंज रही और तमाम तरह के कयास लगाए जाते रहे।