फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लाइनमैन की मौत के लिए उप केंद्र कसूरवार!

लाइनमैन की मौत के लिए उप केंद्र कसूरवार!

Sat, 02 Jun 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
लाइनमैन की मौत के लिए उप केंद्र कसूरवार!
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड के गंगनौला में करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत के मामले की विभागीय जांच पूरी कर ली गई है। अब सात जून को इस जांच रिपोर्ट को पिथौरागढ़ के अधीक्षण अभियंता को सौंपी जाएगी। जांच रिपोर्ट को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। मगर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लाइनमैन की मौत के मामले में बिजली उप केंद्र की लापरवाही को जिम्मेदार माना गया है। ऐसे में घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात सब स्टेशन कर्मी पर बिजली गिरना तय माना जा रहा है।

बिजली विभाग में ठेकेदारी से नियुक्त लाइनमैन राम सिंह 23 मई को शट डाउन लेकर गंगनौला के बिजली की खामी को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। अचानक काम के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई। जिससे राम सिंह करंट की चपेट में आकर वह पोल से नीचे गिर गया। झुलसने व पोल गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गया। लोहाघाट अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


नाराज परिजनों और ग्रामीणों के दबाव के बाद विभाग ने मौत के मामले की जांच के आदेश दिए। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड पिथौरागढ़ के अधीक्षण अभियंता तरुण कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वारदात के दो दिन बाद धारचूला के अधिशासी अभियंता अमित कटारिया के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दल में पिथौरागढ़ के उपखंड अधिकारी वीके बिष्ट और लोहाघाट के एसडीओ विकास भारती भी शामिल थे। एसडीओ भारती ने बताया कि शुक्रवार को टीम ने जांच पूरी कर ली है। अलबत्ता सात जून को जांच टीम इस रिपोर्ट को एसई को सौंपेगी। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed