{"_id":"5af877184f1c1be8408b4fce","slug":"131526232856-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने जहरीला पदार्थ गटक कर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने जहरीला पदार्थ गटक कर जान दी
Updated Sun, 13 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। विकासखंड पाटी के ढरोंज गांव निवासी एक 22 वर्षीय विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाहिता का एक साल पहले विवाह हुआ था। विवाह के एक माह बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। एसडीएम ने परिजनों और पति का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया गया है।
पाटी के थानाध्यक्ष दिवान सिंह ने बताया कि ढरोंज गांव निवासी जमन सिंह का विवाह करीब एक साल पहले पटन गांव निवासी महेश सिंह की बेटी हीरा देवी के साथ हुआ था। शादी के एक माह बाद से हीरा देवी अपने मायके पटन गांव में ही रह रही थी। उन्होंने बताया कि हीरा देवी के पति जमन सिंह के अनुसार 10 मई को वह अपने ससुराल पटन गांव में जनेऊ व बारात के निमंत्रण में गया था। उसके द्वारा काफी समझाने पर हीरा देवी उसके साथ अपने ससुराल आने के लिए तैयार हो गयी थी । हीरा देवी के कहने पर वह अपने घर से उसके कपड़े भी लेकर आया था।
रविवार को दोपहर तकरीबन एक बजे जमन सिंह गांव के पास की दुकान में सामान लाने चला गया। इसी दौरान हीरा देवी ने घर में रखे संदूक में से कुछ निकाला और बाथरूम की चली गयी। जब वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई तो संदेह होने पर होने पर हीरा देवी के पिता महेश सिंह और बहन बाथरूम में गए तो तब तक जहरीला पदार्थ खाने से उसकी काफी खराब हो चुकी थी। घटना के तुरंत बाद जमन सिंह व अन्य परिजन उसे 108 आपात काल सेवा के वाहन से पाटी अस्पताल आए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही हीरा देवी दम तोड़ दिया। पाटी की एसडीएम निर्मला बिष्ट ने मौके में जाकर मृतका के मायके वालों और पति के बयान दर्ज किए। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया। एसओ दीवान सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।