{"_id":"5af090194f1c1b9e098b89e8","slug":"121525714969-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि में अतिक्रमण का दौर फिर से शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी भूमि में अतिक्रमण का दौर फिर से शुरू
Updated Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करना फिर शुरू कर दिया है। एक व्यक्ति द्वारा शिवालय मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर दोबारा सरकारी भूमि में टिनशेड बनाकर अतिक्रमण कर दिया है। पूर्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा इसी स्थान में अतिक्रमण कर खड़े किए गए कॉलमों को ध्वस्त किया गया था। अतिक्रमणकारी ने यहां पर फिर से टिनशेड का निर्माण कर दिया है। लोगों का कहना है कि एक ओर प्रशासन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्ती से निपटने का दावा करता है, दूसरी ओर शिवालय मंदिर मार्ग में वन निगम के लकड़ी टाल के ठीक नीचे एक व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि में कब्जा कर टिनशेड किया गया है। लोगों का कहना है कि इसको देखते हुए अन्य भी सरकारी जमीन अतिक्रमण कर रहे हैं। एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। शीघ्र ही सरकारी भूमि में हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि अतिक्रमण करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।