{"_id":"5af877144f1c1bd7408b4fd5","slug":"101526232852-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यूआरटी ने की जंगलों में कांबिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्यूआरटी ने की जंगलों में कांबिंग
Updated Sun, 13 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। त्वरित कार्यवाही बल (क्विक रिस्पांस टीम) ने जिला मुख्यालय के आस पास के जंगलों में कांबिंग की। इससे पूर्व कोतवाल सलाहउद्दीन खान ने टीम को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
कोतवाल ने बताया कि क्यूआरटी में पुलिस के 13 जवानों को शामिल किया गया है। बताया कि टीम बनाने का मकसद अवैध गतिविधियों पर लगाने के साथ ही कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। इस दल ने रविवार को ललुवापानी, मुड़ियानी और तामली रोड में जंगलों में कांबिंग की। दल ने जंगलों में घूम रहे मनचलों और शोहदों पर नजर रखी। इसके अलावा टीम को शराब पीकर वाहन चलाने वालों, ओवरलोडिंग वाहनों समेत तमाम अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने की नसीहत दी गई। टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक गोविंद बिष्ट और मोहन राम कर रहे हैं। टीम में नवीन राम, हरीश राणा, रणवीर सिंह, परविंदर, जीवन पांडेय, शाकिर अली और भुवन पांडेय समेत तमाम जवान शामिल थे।