{"_id":"59de52474f1c1b76678b5394","slug":"101507742279-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े चोरी मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े चोरी मामले में मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ मार्ग पर स्थित पुराने एसबीआई के पास किराए के मकान में रहने वाले शिक्षक चंद्रभानु गहतोड़ी के घर से मंगलवार को दिन में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह 9 बजे शिक्षक गहतोड़ी दंपति और बच्चे स्कूल गए हुए थे। अपरान्ह करीब 3 बजे बाद जब सभी लोग स्कूल से लौटे, तो कमरे के पीछे वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने जब कमरे के भीतर जाकर देखा तो लॉकर का भी ताला टूटा हुआ था। जिसमें रखा सवा दो तोले का सोने का हार गायब था। चोरों ने लॉकर में ही रखे एलआईसी, एनएससी के अलावा अन्य आवश्यक प्रपत्रों को बिखराया हुआ था।
थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि चोरों के खिलाफ धारा 454/380 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरोगा हरीश प्रसाद को जांच अधिकारी बनाया गया है। बताया गया कि चोरी का सुराग लगाने के लिए व्यापक जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।