फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Crime in Champawat

16 आरोपियों को थमाया नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Crime in Champawat
चंपावत। प्रवासी नागरिकों को देवीधुरा डिग्री कॉलेज में बनाए क्वारंटीन सेंटर ले जा रही बस का रास्ता रोकने के मामले में 16 आरोपियों को नोटिस भेजा गया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी नवल किशोर ने बताया कि यह नोटिस गवाहों के बयान के आधार पर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुणे महाराष्ट्र से आए 26 प्रवासियों को 28 मई को लोहाघाट से देवीधुरा राजकीय डिग्री कॉलेज क्वारंटीन करने ले जा रही बस का देवीधुरा में रास्ता रोक छह घंटे तक जाम लगाने का कुछ ग्रामीणों पर आरोप है। पुलिस कर्मियों पर हुए पथराव में तीन पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें भी आई थी। पाटी थाने में इस मामले में देवीधुरा के ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट सहित कुल 25 ग्रामीणों के खिलाफ 31 मई को आईपीसी की धारा 147, 149, 188, 186, 269, 270, 332, 353, 341, आपदा प्रबंधन की धारा 51 ख के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों में पांच महिलाएं भी हैं। जांच अधिकारी नवल किशोर का कहना है कि मौके पर मौजूद तहसीलदार, राजस्व अधिकारियों के बयान के आधार पर 16 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सीएम पर अभद्र टिप्पणी का मामला ठंडे बस्ते में
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तराखंड सरकार पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ 50 दिन से अधिक बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है, जबकि अभद्र टिप्पणी के आरोप में पंचेश्वर कोतवाली में खुद कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह ने 20 मई को आईपीसी की धारा 504, 505 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस का कहना है कि नेपाल सीमा से लगे पुंडील कुनाड़ी रौसाल क्षेत्र के पुष्कर सिंह कुंवर (25) ने अप्रैल में फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से आरोपी के राजस्थान में रहने से दिक्कत आ रही है। जांच दरोगा हरीश राम मामले की जांच कर रहे हैं। बताया कि आरोपी को नोटिस भेज बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed