{"_id":"6431a3a9e73734383f07f1a7","slug":"crime-four-arrested-champawat-news-c-8-1-106622-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जंगली सूअर का शिकार करने पर चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जंगली सूअर का शिकार करने पर चार गिरफ्तार
Sat, 08 Apr 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज की गश्त टीम ने जंगली सूअर का शिकार कर लौट रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मारा गया सूअर और धारदार हथियार मिला है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
शारदा रेंज के रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार रात विभाग की टीम वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, निर्मल चंद्र खुल्वे और प्रहलाद सिंह मेवाड़ी के नेतृत्व में टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग से लगे जंगल में गश्त कर रही थी। इस दौरान बोरे में संदिग्ध सामान ले जा रहे चार लोगों को पकड़ लिया गया। रेंजर ने बताया कि तलाशी लेने पर उनके पास से बोरे में रखा मारा गया सूअर और धारदार हथियार खुकरी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों में विचई निवासी उमेश चंद, बस्तिया निवासी पुष्कर राम, नरेश चंद्र और नगर के वार्ड संख्या चार निवासी संजय गंगवार शामिल हैं। इनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद