{"_id":"61aa537cdca3a87f272b97bf","slug":"cricket-in-tanakpur-tanakpur-news-hld446508419","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड़ागी इलेवन ने जीती मां अखिलतारिणी नाइन ए साइड क्रिकेट ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तड़ागी इलेवन ने जीती मां अखिलतारिणी नाइन ए साइड क्रिकेट ट्राफी
विज्ञापन
ट्राफी व अतिथियों के साथ विजेता तड़ागी इलेवन टीम के खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। नायकगोठ मैदान में आयोजित मां अखिलतारिणी नाइन ए साइड क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतकर तड़ागी इलेवन ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सुपर ओवर तक पहुंचा मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत के प्रतिनिधि बीडीसी सदस्य अशोक पाल ने विजेेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी सौंप खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
एआरटीओ कार्यालय के पास स्थित मैदान में आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला तड़ागी इलेवन और उचौलीगोठ के बीच हुआ। मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी दर्शकों की भीड़ से मैदान भरा रहा। पहले बल्लेबाजी कर तड़ागी इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 152 रन बनाए। निक्की चंद ने 49, अंशुल पांडेय ने 34 रनों का योगदान किया। उचौलीगोठ के गेंदबाज सचिन ने तीन, अभिषेक ने एक विकेट लिया। जवाबी बल्लेबाजी में उचौलीगोठ की टीम भी 152 रनों के स्कोर पर सिमट गई। बची नाथ ने सर्वाधिक 56, सचिन ने 39 रन बनाए।
तड़ागी इलेवन के गेंदबाज अंशुल पांडेय ने चार, रोहित ने 20 विकेट लिए। मुकाबला बराबर रहने पर सुपर ओवर से हार-जीत तय हुई। सुपर ओवर में उचौलीगोठ ने 16 रन बनाए, जबकि तड़ागी इलेवन ने 17 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। महेश महर, अमन निर्णायक थे। टूर्नामेंट के आयोजन में विकास सिंह, कमल सिंह, बच्ची नाथ महर, दीपक सेठी, दीपक सिंह, विशाल सिंह आदि ने सहयोग दिया। समापन पर मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी, जसवंत बसेड़ा, कमलेश भट्ट, पूर्व बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, बीडीसी सदस्य विकास सिंह धामी आदि थे।