{"_id":"625c573bee05a12e830828cc","slug":"cricket-in-champawat-champawat-news-hld45977962","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरल क्रिकेट क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में जिला स्तरीय सीनियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों से परिचय लेते एस
- फोटो : CHAMPAWAT
Link Copied
चंपावत। जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में गोरल क्रिकेट क्लब ने सर्राफ क्रिकेट क्लब को 76 रनों से पराजित किया। चंपावत क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से गोरलचौड़ मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी देवेंद्र पींचा और चेयरमैन विजय वर्मा ने किया। गोरल क्रिकेट क्लब ने कमलेश (58) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 37 ओवरों में 233 रन बनाए। आयुष अधिकारी ने 20 और सोनू ने 16 रनों का योगदान किया। जवाब में सर्राफ क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 157 रन पर सिमट गई। केवल विक्रम 34 और रवींद्र 31 रन बना सके। हर्षित ने चार और सोनू ने दो विकेट लिए। अब सनलाइफ क्रिकेट क्लब का मुकाबला फ्यूचर क्रिकेट क्लब से होगा। राहुल बोहरा, भगवान बोहरा निर्णायक और स्कोरर अनुज रहे। प्रतियोगिता में बीसीसीआई ए लेवल के चयनकर्ता कोच शैलेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे। उद्घाटन मुकाबले में एसोसिएशन के अध्यक्ष एलएस पाटनी, सचिव नीरज वर्मा, उपाध्यक्ष सौरभ साह, सह सचिव हेमंत वर्मा, सनी वर्मा, सूरज प्रहरी, धीरज जोशी, विनोद कुमार सिंह, किशोर जोशी आदि थे। प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।