फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cricket in Banbasa

मैच जीत केनाल ए एवं स्ट्रांगफार्म अगले चक्र में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cricket in Banbasa
बनबसा में चल रहे क्रिकेट मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्रवीन को बधाई देते मुख्यअतिथि भूपाल भट्? - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। स्व. कैप्टन भोपाल थापा मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट लीग में रविवार को दो मैच खेले गए। केनाल ए एवं स्ट्रांग फार्म ने मैच जीत अगले चक्र में जगह बनाई। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायंस क्लब सचिव भूपाल भट्ट ने किया।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में चल रही द्वितीय स्व. कैप्टन भोपाल सिंह थापा मेमोेरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच हुए। पहला मुकाबला कोरोना योद्धाओं एवं केनाल ए के बीच हुआ।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी कर कोरोना योद्धाओं ने नौ विकेट पर 88 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक 22 रन प्रवीन भंडारी ने बनाए। केनाल के गेंदबाज किशन ने पांच विकेट लिए। जवाब में केनाल ए ने एक विकेट पर 90 रन बना मैच जीत लिया। दीपक भंडारी ने नाबाद सर्वाधिक 49 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला स्ट्रांग फार्म एवं ठाकुर इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर स्ट्रांग फार्म ने चार विकेट पर 149 रन बनाए, जिसमें लक्ष्मण बथ्याल ने सर्वाधिक 68 रनों का योगदान दिया। जवाब में ठाकुर इलेवन की टीम 60 रनों पर ढेर हो गई।

स्ट्रांग फार्म के गेंदबाज लक्ष्मण ने तीन विकेट लिए। किशन एवं लक्ष्मण बथ्याल मैन ऑफ द मैच रहे। जंगबहादुर थापा, योगेश चंद, राम सिंह चौहान, जतिन देउपा निर्णायक, आरएस धामी, शंकर चंद स्कोरर रहे। गोल्डी एवं जैक जॉनसन ने आंखाें देखा हाल सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed