फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cricket in Banbasa

मैच जीत फागपुर ने किया अगले चक्र में प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Cricket in Banbasa
बनबसा कैनाल मैदान में खिलाड़ियों से परिचय लेते अतिथि राकेश चंद। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। यूपी सिंचाई विभाग के केनाल कॉलोनी मैदान में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। रविवार को बनबसा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश चंद ने मैच शुरू कराया। फागपुर की टीम ने मुकाबला जीत अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फागपुर इलेवन एवं गढ़ीगोठ इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी कर फागपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक 48 रन करन और 40 रन अर्जुन ने जुटाए। गढ़ीगोठ के बॉलर मोहित ने दो विकेट लिए। जवाब में गढ़ीगोठ की टीम 101 रनों पर ढेर हो गई। इसमें सर्वाधिक 27 रन ललित के बल्ले से निकले। फागपुर के गेंदबाज अशोक ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। एंपायर अजीत ठाकुर और रितिक कश्यप थे। मनीष कश्यप स्कोरर रहे। वहां उपप्रधान योगेश चंद, सौरभ चंद, आयोजन कमेटी अध्यक्ष माखन कश्यप, रंजीत बिष्ट, दीपक भंडारी, प्रकाश गोस्वामी, देव सिंह चौहान, मोहित शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed