बनबसा (चंपावत)। न्यू शारदा क्रिकेट क्लब गुदमी नयाबस्ती के क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को ज्ञानखेड़ा इलेवन ने ब्यानधूरा इलेवन को हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी और एलायंस क्लब अध्यक्ष गिरीश जोशी ने किया।
नयाबस्ती खेल मैदान में ज्ञानखेड़ा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी कर भानू के सर्वाधिक 57 रनों की बदौलत नौ विकेट पर 133 रन बनाए। ब्यानधूरा क्लब के गेंदबाज मिलन ने चार विकेट लिए। ब्यानधूरा क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में 111 रन ही बना सकी। सर्वाधिक 23 रन नीरज ने जुटाए। ज्ञानखेड़ा इलेवन के गेंदबाज महेंद्र ने चार विकेट लिए। गजेंद्र सिंह सामंत, मुकेश कुमार निर्णायक, लक्ष्मण, शुभम स्कोरर थे। राजेश कुमार ने आंखों देखा हाल सुनाया। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद भारती, आयोजन समिति के जीवन, प्रदीप, विनोद, जगदीश, हरीश, सौरभ ने सहयोग दिया।