{"_id":"583324644f1c1b9c28b3a097","slug":"creating-fake-facebook-id-reveals-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले मामले का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले मामले का खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 21 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जांच अधिकारी कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने बताया कि अक्तूबर में एक युवक ने अज्ञात के खिलाफ चंपावत कोतवाली में उसकी पत्नी की फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक अकाउंट खोलने की शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में यह भी कहा था कि अज्ञात व्यक्ति फर्जी फेसबुक आईडी में आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है। कोतवाली पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में एसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले का खुलासा करने का जिम्मा कोतवाली के एसएसआई राजेश पांडेय को दिया।
एसएसआई पांडेय ने बताया कि साइबर सेल की मदद से गगन सिंह, झनकट, खटीमा, उधम सिंह नगर का नाम सामने आया। पूछताछ में आरोपी गगन सिंह ने बताया कि वह इस फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिए महिला बनकर पुरुषों के साथ चैटिंग करता था। जांच अधिकारी कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।