{"_id":"681cea42f79544b1ce0f7773","slug":"creating-awareness-about-forest-fire-through-mobile-van-champawat-news-c-229-1-shld1026-123677-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मोबाइल वैन के जरिये कर रहे वनाग्नि के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मोबाइल वैन के जरिये कर रहे वनाग्नि के प्रति जागरूक
Thu, 08 May 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 08 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के मंच तामली क्षेत्र में वन विभाग ने मोबाइल वैन के माध्यम से वनाग्नि सुरक्षा जन जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। डीएफओ डॉ. एनसी पंत के निर्देश पर वन कर्मियों ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया।
चंपावत रेंज के रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को वनाग्नि से संबंधित अनेक प्रकार की जानकारी देने के साथ उनसे बचने के तौर तरीकों के बारे बताया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति जंगलों में आग लगता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने मंच, तामली, सीमियाउरी सहित अन्य स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर डिप्टी रेंजर चतुर सिंह, घनश्याम फुलेरा, वन रक्षक दीवान राम, दीपक जोशी आदि थे। संवाद