फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Covid Vaccination in Tanakpur

टनकपुर में पौने दो घंटे देर से शुरू हुआ टीकाकरण, परेशान हुए युवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। कोविड टीकाकरण देर से शुरू होने के कारण युवाओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह साढ़े नौ बजे पहुंच गई थी, लेकिन डाटा इंट्री ऑपरेटर के न आने से पौने 11 बजे से टीकाकरण शुरू हो पाया।
विज्ञापन

मंगलवार को 18 से 44 साल उम्र के युवाओं को कोरोना टीका लगना शुरू हो गया है। टनकपुर में ठा. एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

टीका लगाने को उत्साहित युवाओं की सुबह आठ बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मौके पर मौजूद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने साढ़े नौ बजे से युवाओं को लाइन में खड़ा कर दिया था, लेकिन डाटा इंट्री ऑपरेटर के देर में आने से युवाओं को पौने दो घंटे तक चटक धूप में खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्र प्रभारी जेएस कुंवर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम वैक्सीन के साथ साढ़े नौ बजे केंद्र में पहुंच गई थी। टीका लगाने को युवाओं में खासा उत्साह था, लेकिन टीकाकरण में देर पर युवाओं ने खासा रोष दिखा।
टनकपुर में 279 युवाओं को लगे कोविड टीके
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में में मंगलवार से शुरू हुए 18 से 44 साल उम्र के युवाओं के कोविड टीकाकरण के पहले दिन 300 में से 279 युुवाओं को टीके लगाए गए हैं। टीकाकरण केंद्र प्रभारी फार्मासिस्ट जेएस कुंवर ने बताया कि पंजीकरण पोर्टल में बुक स्लॉट के अनुसार पहले दिन 300 युवाओं को टीके लगने थे, लेकिन 279 युवा ही टीका लगाने पहुंचे।
इधर ट्रामा सेंटर टीकाकरण केंद्र में भी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है। सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि मंगलवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के 223 लोगों को टीका लगाया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों केंद्रों में टीकाकरण का कार्य नियमित रूप से जारी रहेगा।
घंटों लाइन में खड़े रहकर निराश लौटे कई युवा
टनकपुर (चंपावत)। कोविड टीका लगाने को बगैर स्लॉट बुक कराए भी कई युवा घंटों लाइन में खड़े रहे, लेकिन स्लॉट में पंजीकरण न होने से उन्हें निराश लौटना पड़ा। टीकाकरण केंद्र प्रभारी फार्मासिस्ट जेएस कुंवर ने बताया कि स्लॉट में पंजीकृत युवाओं को ही टीके लग रहे हैं। हर दिन स्लॉट में पंजीकृत सभी लोगों को टीके लगने तक या शाम पांच बजे तक ही टीके लगेंगे। (संवाद)

स्वास्थ्य विभाग की टीम वैक्सीन लेकर समय पर टीकाकरण केंद्र में पहुंच गई थी, लेकिन शिक्षा विभाग से नामित डाटा इंट्री ऑपरेटर के देर से आने के कारण टीकाकरण शुरू होने में विलंब हुआ। विभाग की ओर से डाटा इंट्री ऑपरेटर को समय पर टीकाकरण की सूचना न मिलने से विलंब हुआ। आगे को व्यवस्था दुरुस्त रहेगी।
-डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमएस टनकपुर।
व्यवस्था से दुखी तो टीका लगने से उत्साहित नजर आए युवा
बढ़ती महामारी के बीच कोविड टीका लगाने से राहत महसूस कर रहा हूं, लेकिन विभाग की लापरवाही से टीकाकरण में देरी से परेशानी झेलनी पड़ी।
- रोहित जोशी, टनकपुर।
कोरोना के भय से मन भारी था, लेकिन टीका लगने से राहत मिली है। जल्दी टीका लगवाने के लिए सुबह नौ बजे ही केंद्र में पहुंच गया था। इंतजार भारी पड़ा।
- सूरज खंपा, टनकपुर।
कोविड टीका लगाने के लिए मन में उत्साह था, लेकिन टीकाकरण में देरी से धूप में खड़े रहकर परेशानी झेलनी पड़ी। अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हूं।
- बबीता भट्ट, टनकपुर।
टीकाकरण का लंबे समय से इंतजार था। मैैंने खुद पंजीकरण कराया था। आज टीका लगने से उत्साहित हूं। टीकाकरण समय पर शुरू होना चाहिए।
- ज्योति खर्कवाल, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed