{"_id":"6186c90c76a78c7bf71af85a","slug":"covid-positive-in-tanakpur-tanakpur-news-hld4437357146","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में वृद्ध के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में वृद्ध के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन के पास कोरोना जांच केंद्र में लगे ताले। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। कोविड 19 के दोनों टीके लगाने के बाद भी बुखार से पीड़ित एक वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला है। हालांकि पीड़ित में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर उसे होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के परिवार के अन्य सदस्य निगेटिव हैं।
कोविड प्रभारी डॉ. मो. उमर ने बताया कि छीनीगोठ ग्राम पंचायत के तल्ली छीनी निवासी 60 वर्षीय एक वृद्ध बुखार से पीड़ित था। उपचार के लिए अस्पताल आने पर एंटिजन जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित मिले। डॉ. उमर ने बताया कि पीड़ित में बुखार के अलावा कोरोना के और कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं।
उसे दवाई देकर होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। वृद्ध के संक्रमित मिलने के बाद परिवार के अन्य लोगों की भी एंटिजन जांच की गई, लेकिन परिवार के अन्य सभी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी का कहना है कि बुखार आदि से पीड़ित मरीजों की अस्पताल में नियमित रूप से एंटिजन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यात्रियों की नहीं हो रही कोरोना जांच
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में त्योहार पर आने, जाने वाले यात्रियों की कोरोना जांच नहीं हुई। बसों और टैक्सी से नगर में आने वाले लोगों की जांच त्योहार में पूरी तरह बंद रही। वहीं पूर्व में कोरोना संक्रमण के दौरान एंचोली और रोडवेज बस स्टेशन के पास बनाए गए जांच केंद्र में भी ताले लटके रहे जबकि नगर में गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों से लोग दिवाली पर घर आए। कुछ लोगों का आना-जाना अब भी जारी है लेकिन किसी की भी जांच नहीं हुई। पहले एंचोली में पुलिस के सहयोग से वाहनों को रोककर बाहर से आने वाले यात्रियों की औचक जांच करवाई गई लेकिन स्थिति सामान्य होने पर जांच बंद कर दी गई थी।
नौ नवंबर को टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष कुमार चौहान ने नौ नवंबर को एक विशेष अभियान चलाकर जिले में 10 हजार कोविड टीकाकरण लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने सभी तैयारियां पूर्ण करने के लिए सभी उपजिलाधिकारियों, एमओआईसी और सीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
स्वयं ही करवा रहे थे जांच
पिथौरागढ़। रोडवेज स्टेशन के पास बने कोरोना जांच केंद्र में पहले लोग स्वयं आकर जांच करवा रहे थे। खांसी या हल्का बुखार होने पर भी लोग जांच करवाने पहुंच रहे थे लेकिन अब जांच न होने से लोग भी परेशान हैं।
एंचोली जांच केंद्र में कोरोना सैंपलिंग के लिए टीम को बैठने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन वहां पर जांच के लिए कोई भी वाहन नहीं रोक रहा है। रोडवेज स्टेशन के पास जांच केंद्र में फिर से जांच की व्यवस्था की जाएगी।
- डॉ. एचसी ह्यांकी, सीएमओ, पिथौरागढ़।