Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Counting of trees will be started in Barakot Development Block

बाराकोट विकासखंड में शुरू होगी पेड़ों की गिनती

Wed, 16 May 2018 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Wed, 16 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Counting of trees will be started in Barakot Development Block
चंपावत जिले में प्रस्तावित पंचेश्वर बांध स्थल। - फोटो : अमर उजाला
 जिले की सीमा पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय पंचेश्वर बांध परियोजना के निर्माण में एक बार फिर से तेजी आने के आसार बढ़ गए हैं। कुमाऊं मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने जहां बांध के डूब क्षेत्र में आ रहे पेड़ों की गिनती के कार्य को जल्द पूरा करने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए हैं, वहीं निर्माणदायी संस्था वाप्कोस की ओर से वन विभाग को पेड़ों की गिनती में आ रहे खर्च के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग की ओर से जल्द ही बाराकोट विकासखंड में फिर से पेड़ों की गिनती का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


 बताते चलें कि अब तक जिले की तीन तहसीलों में पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आ रहे 40902 पेड़ों की गिनती पूर्ण कर ली गई है। जबकि बाराकोट तहसील में 32 हजार पेड़ों की गिनती के बाद बजट के अभाव में वन विभाग ने पेड़ों की गिनती रोक दी गई थी। अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि वन विभाग की ओर से वाप्कोस कंपनी को 23.90 लाख रुपये की धनराशि की मांग भेजी गई थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है। वाप्कोस की ओर से वन विभाग के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि बांध निर्माण में जिले के 26 ग्राम पंचायतों में से तीन ग्राम पंचायतें पूर्ण तथा 23 ग्राम पंचायतें आंशिक रूप से प्रभावित होंगी।
विज्ञापन


विस्थापन के लिए जमीन की तलाश शुरू
चंपावत। पंचेश्वर बांध निर्माण से विस्थापित होने वाले परिवारों के विस्थापन और पुनर्वास के लिए जिले में ही जमीन की तलाश शुरू हो गई है। मंडलायुक्त ने बांध के विस्थापन और पुनर्वास नीति के प्रावधानों का हवाला देते हुए जिला प्रशासन से विस्थापितों के पुनर्वास के लिए भूमि की तलाश करने को कहा है। जिला प्रशासन की ओर से तराई क्षेत्र में जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के कब्जे में सिंचाई विभाग की भूमि है विकल्प
चंपावत। विशेषज्ञों का मानना है कि पंचेश्वर बांध विस्थापितों के पुनर्वास के लिए यूपी के कब्जे में स्थित सिंचाई विभाग की भूमि बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यूपी और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों का बंटवारा नहीं होने के कारण जिले के बनबसा में ही सिंचाई विभाग की काफी भूमि यूपी के कब्जे में है। जिसमें कई विस्थापित परिवारों को आसानी से बसाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed