फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corona investigation not done in Lohaghat MRP for 10 days

लोहाघाट एमआरपी में 10 दिनों से नहीं हुई कोरोना जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Corona investigation not done in Lohaghat MRP for 10 days
लोहाघाट रोडेवज बस स्टेशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए एमआरसी पोस्ट में खाली पड़ी कुर्सिया - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना से बचाव के लिए यहां जांच के नाम पर खानापूरी होने के आरोप लग रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के 10 अप्रैल के आदेश के बावजूद तहत एमआरपी (चिकित्सा राहत पोस्ट) में अभी तक डॉक्टर तैनात नहीं किए जा सके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने कोविड की दूसरी लहर को देखते हुए लोहाघाट बस स्टेशन की एमआरपी सहित जिले की सीमाओं में आरटीपीसीआर सैंपलिंग कराने के आदेश दिए। इसके तहत बस स्टेशन में सुबह छह से रात आठ बजे तक चार डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई। लेकिन 19 अप्रैल तक यहां सैंपलिंग और थर्मल स्क्रीनिंग के लिए डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। लोगों ने बाहर से आने वालों की अनिवार्य थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ कोरोना सैंपलिंग लेने की मांग की है। इधर सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि मामले को दिखवाया जाएगा और तुरंत ही जांच शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित को बांटे गए आयुष किट
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना संक्रमित लोगों को आयुष रक्षा किट बांटे जा रहे हैं। सोमवार को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. यूसी पाठक के निर्देशन में नोडल अधिकारी डॉ. अजय रस्तोगी और डॉ. सुधाकर गंगवार ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन हथरंगिया, चौमेल, चमदेवल, गल्लागांव, कोलीढेक आदि स्थानों में संक्रमित लोगों को आयुष रक्षा किट वितरित किए। इसके अलावा चंपावत के नोडल अधिकारी डॉ. गिरेंद्र सिंह चौहान की ओर से भी कोरोना संक्रमितों को आयुष रक्षा किट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क नहीं पहनने पर 30 लोगों के काटे गए चालान
चंपावत। कोरोना महामारी से निपटने के लिए पुलिस की ओर से सख्ती बरती जा रही है। पुलिस की ओर से सोमवार को मास्क पहने बिना बाजार में आने वाले 30 लोगों के चालान काट गए। सोमवार को बाजार में सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ नजर आई। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि चंपावत बाजार में एसआई पिंकी धामी और सोनू सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 30 लोगों के चालान काट कर छह हजार रुपये का शुल्क वसूला गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed