फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corona investigation extended in Jagbuda, the entrance of Champawat

चंपावत के प्रवेश द्वार जगबूड़ा में कोरोना जांच बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Corona investigation extended in Jagbuda, the entrance of Champawat
बनबसा के जगबूड़ा पुल स्थित कोरोना जांच चौकी पर जांच को खड़े मेलायात्री। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। चंपावत के बनबसा स्थित प्रवेश द्वार जगबूड़ा पुल पर कोरोना की जांच में तेजी आ गई है। जगबूड़ा पुल के पास बनी कोरोना जांच चौकी में स्टाफ बढ़ा दिया गया है। उधर एनएचपीसी अस्पताल में टीकाकरण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. मो. उमर ने बताया कि जगबूड़ा पुल पर एक एलोपैथिक डाक्टर, एक आयुर्वेदिक डॉक्टर, सात चिकित्साकर्मी, और छह शिक्षकों को तैनात किया गया है। मेला यात्रियों और बाहर के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। अभी तक कोई कोरोना प्रभावित नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि बनबसा के 45 वर्ष से अधिक आयु के 1470 लोगों को एनएचपीसी अस्पताल में कोरोना टीका (वैक्सीन) लगाई जा चुकी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने टीका लगाने के बाद अन्य व्यापारियों से भी वैक्सीन लगाने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed