फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corona infected person's eight-month-old son also positive

कोरोना संक्रमित व्यक्ति का आठ माह का बेटा भी पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Corona infected person's eight-month-old son also positive
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना पॉजिटिव मिले सोनीपत से लौटे व्यक्ति के आठ माह के बेटे समेत दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली मच गई है। इन दो लोगों के साथ ही अकेले टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में एक्टिव केसों की संख्या 11 हो गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले सोनीपत से लौटे सैैलानीगोठ निवासी व्यक्ति का पांच जुलाई को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी दो दिन पहले जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उसका आठ माह का बेटा भी पॉजिटिव पाया गया है। एसीएमओ का मानना है कि उसका बेटा पिता के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। परिवार के अन्य सदस्यों की जांच रिपोर्ट आनी अभी शेष है।
विज्ञापन

बता दें कि सोनीपत से आया यह संक्रमित व्यक्ति 28 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जो संस्थागत और होम क्वारंटीन की अवधि भी पूरी कर चुका था। पॉजिटिव मिलने के बाद उसे आइसोलेट किया गया है। इधर दिल्ली से लौटे फागपुर के एक 26 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह युवक भी संस्थागत और होम क्वारंटीन की अवधि पूरी कर चुका था। एसीएमओ डॉ. हयांकी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद बच्चे और युवक को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत जिले से लिए रिकार्ड 278 सैंपल
चंपावत। चंपावत जिले में शुक्रवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं शुक्रवार को 278 कोरोना सैंपल भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि अब तक कुल 3109 कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 2640 निगेटिव हैं। कुल 65 कोरोना संक्रमित में से 53 ठीक हो चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है। वहीं 393 रिपोर्ट आना बाकी है। 11 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं।
कोविड-19 मीटर:
वर्तमान में संक्रमित मरीज:
चंपावत:11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed