फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corona infected and another elderly person died

कोरोना संक्रमित एक और बुजुर्ग की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona infected and another elderly person died
टनकपुर (चंपावत)। शहर के एक और कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो दिन पूर्व ही इनके बड़े भाई की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। जिले में कोरोना से यह चौथी हुई है।
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमित शहर के वार्ड संख्या दो निवासी प्रयाग दत्त गड़कोटी (74) ने बुधवार की रात उपचार के दौरान हल्द्वानी में दम तोड़ दिया। एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर पहले उन्हें शहर के ही एक होटल में आइसोलेट किया गया था। होटल में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया था। प्रयाग दत्त गड़कोटी के बड़े भाई टीकाराम गड़कोटी (84) की भी दो दिन पहले सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दो दिन में एक ही परिवार के दो लोगों की कोरोना से मौत के कारण जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं शहर में भी दहशत का माहौल है। परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार ही किया जाएगा। विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, नगरपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, नगर अध्यक्ष पूरन महरा आदि लोगों ने प्रयाग दत्त के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना संक्रमित एक गर्भवती महिला का संयुक्त चिकित्सालय में सुरक्षित प्रसव हुआ है। महिला ने पुत्री को जन्म दिया है। महिला को होम आइसोलेट करने के साथ ही नवजात पुत्री और महिला के पति का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि बनबसा निवासी 23 वर्षीया गर्भवती महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे होटल में आइसोलेट किया गया था। बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसे संयुक्त चिकित्सालय लाकर सुरक्षित प्रसव कराया गया। डॉ. हयांकी ने बताया कि महिला ने पुत्री को जन्म दिया है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डॉ. हयांकी ने बताया कि अब महिला को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं नवजात पुत्री और महिला के पति का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed