फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corona in Tanakpur

टनकपुर में एक नाई और गोवा से लौटी महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Corona in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। शहर का एक नाई और गोवा से लौटी 50 साल की महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने से क्षेत्र में खलबली मच गई। संक्रमित महिला एक होटल में क्वारंटीन थी, जबकि नाई का यात्रा इतिहास नहीं है। दोनों को आइसोलेट करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग नाई के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गया है। इन दो नए केसों के साथ शहर में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि संक्रमित 33 वर्षीय नाई की घसियारा मंडी में दुकान है। नाइयों की सैंपलिंग के वक्त वह सैंपल देने नहीं आया था, जिस कारण उसका सैंपल 18 जुलाई को लेकर जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया था। वहीं संक्रमित मिली महिला शहर के नई बस्ती वार्ड पांच की निवासी है। वह सात जुलाई को गोवा से आई है, जिसे शहर के एक होटल में क्वारंटीन में रखा गया है। उसका सैंपल भी 18 जुलाई को जांच के लिए भेजा गया था। एसीएमओ ने बताया कि मंगलवार को दोनों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। नाई के संपर्क में आए उसके परिजन और अन्य लोगों को भी संस्थागत क्वारंटीन करने के लिए चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed