{"_id":"58dbe9614f1c1bef4c63e23b","slug":"coordination-meeting-of-ssb-and-nepal-armed-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी और नेपाल सशस्त्र पुलिस की समन्वय बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी और नेपाल सशस्त्र पुलिस की समन्वय बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी व नेपाल सशस्त्र पुलिस के बीच समन्वय बैठक में मौजूद दोनों देशों के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी बीओपी चेकपोस्ट में एसएसबी और नेपाल सशस्त्र पुलिस के अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई। दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा में आपसी तालमेल से काम करने का संकल्प लिया। एसएसबी की 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीमावर्ती क्षेत्र के ताजा हालात पर चर्चा की गई।
तय किया गया कि पूर्णागिरि मेले में भारत-नेपाल की ओर जा-आ रहे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां आपसी सहयोग से कार्य करेंगी और किसी भी प्रकार की गतिविधियों की एक-दूसरे को जानकारी दी जाएगी।
कमांडेंट केसी कहा कि एसएसबी के डीआईजी एके दास लगातार सीमा चौकियों का दौरा कर भारत-नेपाल के रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बैठक में एसएसबी की एफ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर, निरीक्षक प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक पूनम सुरीन आदि अधिकारी मौजूद थे।