{"_id":"58975d914f1c1bc64fe82827","slug":"contract-workers-died-from-being-hit-by-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की टक्कर लगने से संविदा कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप की टक्कर लगने से संविदा कर्मी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
जीप की टक्कर लगने से संविदा कर्मी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच पर जीप की टक्कर लगने से स्कूटर चला रहे युवक की मौत हो गई। वह समाज कल्याण विभाग में संविदा में कार्यरत था, जबकि स्कूटर पर बैठा युवक घायल हो गया। जीप का चालक मौके से फरार हो गया।
रविवार रात करीब सात बजे टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर यहां से करीब चार किलोमीटर दूर छतार के पास एक स्कूटर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही मैक्स जीप की चपेट में आ गया। जीप लोहाघाट को जा रही थी। भिड़ंत होने से स्कूटर पर बैठे दोनों लोग घायल हो गए। टक्कर में स्कूटर के परखच्चे उड़ गए।
दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल स्कूटर चालक संतोष सामंत (30) पुत्र जेएस सामंत तल्ली मांदली निवासी की अस्पताल पहुंचने से पूर्व मौत हो गई। संतोष समाज कल्याण विभाग में संविदा में कार्यरत था। इकलौते बेटे के मौत पर परिवार में मातम छा गया। वहीं, स्कूटर पर बैठे हरीश (34) पुत्र धरम सिंह तल्ली मांदली को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सर्जन डा.आरपी खंडूरी ने बताया कि हरीश की हालत खतरे से बाहर है। चालक ने हेलमेट पहना था या नहीं इसका पता नहीं सका है। उधर, चंपावत के विधायक हेमेश खर्कवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अस्पताल पहुंच कर घायल का हालचाल जाना।