फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   contract suspended due to giving lesser amount than prescribed

गोली गांव के सस्ता गल्ला विक्रेता का अनुबंध निलंबित

Thu, 21 Feb 2019 10:38 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 21 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
contract suspended due to giving lesser amount than prescribed
डेमो - फोटो : डेमो

गोली सैन्यूड़ा की सरकारी सस्ता गल्ला दुकान के अनुबंध को अंत्योदय कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक की ओर से कराई गई शुरुआती जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने दुकान को निलंबित करने के साथ ही गल्ला विक्रेता से स्पष्टीकरण तलब किया है।

विज्ञापन


गोली गांव निवासी खुशाल सिंह ने गांव की सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान से खद्यान्न वितरण में हर माह पांच से सात किलो खाद्यान्न कम दिए जाने की शिकायत की थी। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने 16 फरवरी को पाटी के पूर्ति निरीक्षक से आरोपों की जांच कराई। रिपोर्ट में जांच अधिकारी भरत सिंह राणा ने कई अनियमितताओं की बात की। बताया कि जांच के दौरान दुकान बंद मिली और सस्ता गल्ला विक्रेता जानकारी देने के बाद भी दुकान पर नहीं पहुंचे। इसके बाद राशन कार्ड धारकों से पूछताछ की गई। हरि देवी, पार्वती देवी ने बताया कि अंत्योदय कार्ड के बावजूद उन्हें 35 किलोग्राम राशन के बजाय 30 किलोग्राम राशन ही मिल रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण ईश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, नीलावती देवी, गोमती देवी, गोदावरी देवी, शांति देवी, देवकी देवी, जीवंती देवी और खुशाल सिंह को भी पांच से 10 किलोग्राम खाद्यान्न कम मिला है। जांच में यह भी पता चला कि गल्ला विक्रेता की ओर से गोली गांव से हटाकर आधा खाद्यान्न अपने घर बिरगुल से वितरित किया जाता है। विभाग को अधिक दूरी दिखाकर कम दूरी पर खाद्यान्न वितरण कर अधिक भाड़ा लेकर राजस्व का नुकसान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के बाद डीएसओ अग्रवाल ने गोली की सस्ता गल्ला दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया। साथ ही गल्ला विक्रेता से स्पष्टीकरण तबल किया गया है। दुकान के निलंबित रहने तक इस दुकान से संबद्ध कार्डधारकों को नजदीक की दुकान से राशन का वितरण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed