{"_id":"68602b2ad2c26e4318026532","slug":"contract-of-10-bonded-doctors-in-the-district-ended-champawat-news-c-229-1-cpt1001-125845-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिले में 10 बांडेड चिकित्सकों का अनुबंध समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिले में 10 बांडेड चिकित्सकों का अनुबंध समाप्त
Sat, 28 Jun 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के 10 चिकित्सकोंं का तीन साल का अनुबंध समाप्त हो गया है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। केंद्रों में चिकित्सक नहीं होने से मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।
जिले में के विभिन्न अस्पतालों में अनुबंध पर 42 चिकित्सक तैनात हैं। इनमें से 10 डॉक्टरों का का तीन साल का अनुबंध समाप्त हो गया है। जिला अस्पताल से डॉ. लवप्रीत कौर, डॉ. अंजली गांधी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप ए सिप्टी से डॉ. अनमाल बहल, इजड़ा से डॉ. गौतम परिहार, धौन से डॉ. रोति प्रसाद, खेतीखान से डॉ. सिद्धांत वाजपेयी, रेगडू से डॉ. विष्णु प्रभाकर, देवीधुरा से डॉ. अन्नू शर्मा, चौड़ामेहता से डॉ. नरेश कुमार, स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट टाइप बी में तैनात डॉ. विनय यादव का अनुबंध समाप्त हो गया है।
इससे मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ रहा है। चिकित्सकों का अनुबंध समाप्त होने के से ग्रामीण क्षेत्रों की 30 हजार से अधिक आबादी को उपचार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। चिकित्सक नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को लोहाघाट, चंपावत की दौड़ लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
कोट
जिले 10 चिकित्सकों का तीन साल का अनुबंध समाप्त हो गया है। निदेशालय से पत्राचार किया है। मार्च में जिले में पांच नए चिकित्सकों तैनाती हुई थी। कुछ को स्वास्थ्य केंद्रों में तैनाती दी गई है। जिले में 15 चिकित्सकों की मांग के लिए निदेशालय को पत्र भेजा है। -डॉ. देवेश चौहान,सीएमओ चंपावत