{"_id":"63373475c9a341304134b5b6","slug":"contract-environment-friends-and-workers-created-ruckus-champawat-news-hld477523497","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा पर्यावरण मित्रों और कर्मियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा पर्यावरण मित्रों और कर्मियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
लोहाघाट नगर पालिका में ईओ का घिराव करते संविदा पर्यावरण मित्र व कर्मचारी।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। आउटसोर्स में रखने के प्रयास से नगर पालिका में संविदा पर तैनात पर्यावरण मित्र और कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने ईओ का घेराव कर विरोध जताया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चेयरमैन की मध्यस्थता में मामला जैसे-तैसे शांत हुआ। समस्याओं के समाधान के लिए चेयरमैन और आक्रोशित कर्मचारियों के बीच शनिवार को बैठक प्रस्तावित की गई है जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका में तैनात संविदा पर्यावरण मित्रों, कार्यालय कर्मियों एवं चालकों ने ईओ पर उन्हें संविदा से हटाकर आउटसोर्स में रखने का प्रयास करने, तीन महीने तक कार्य करने के बावजूद पर्यावरण मित्र को सेवा से हटाने की धमकी देने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने ईओ का घेराव किया। मामला बढ़ता देख चेयरमैन गोविंद वर्मा मौके पर पहुंचे। उनके शनिवार को बैठक कर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन देने पर कर्मचारी शांत हुए।
इस दौरान पर्यावरण मित्र हैड हरचरन, मनीष, मुकेश, विलियम, राहुल, महेश अंकित दिनेश, संतोष, समंता, ममता, आदि मौजूद थे। इस संबंध में पालिका के ईओ मो.इस्लाम से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ आया। काफी प्रयासों के बावजूद ईओ से बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
जिन संविदाकर्मियों को आउटसोर्स पर रखने के आरोप लगाए जा रहे हैं उन्हें 2017 में नियमविरुद्ध रखा गया था जिस पर ऑडिट की आपत्ति भी लग चुकी है। जिस पर्यावरण मित्र को हटाया जाना है उसे पालिका बोर्ड द्वारा केवल तीन महीने के लिए ठेके पर रखा गया था जिसकी अवधि 30 सितंबर को पूरी हो गई है। उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
मो. इस्लाम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लोहाघाट।
फोटो 30 एलएचजी 06 पी।