फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Contract driver-operators movement continues on 27th day

संविदा चालक-परिचालकों का आंदोलन 27 वें दिन भी जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Contract driver-operators movement continues on 27th day
संविदा चालक-परिचालकों का आंदोलन 27 वें दिन भी जारी
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। अनुबंध नवीनीकरण के विरोध में रोडवेज संविदा चालकों का धरना प्रदर्शन 27 वें भी जारी रहा है। संविदा चालकों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शनिवार को जिलाध्यक्ष तेज सिंह के नेतृत्व में संविदा चालकों ने अनुबंध नवीनीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। चालकों का कहना था कि निगम प्रबंधन की ओर से अनुबंध का नवीनीकरण के लिए संविदा चालकों परिचालकों पर दबाव बनाया जा रहा है। नियुक्ति के समय अनुबंध पत्र भरवाने के बाद कभी भी उनका अनुबंध नवीनीकरण नहीं किया गया। अनुबंध नवीनीकरण नहीं कराने वाले चालकों को 10 जून से ड्यूटी नहीं दी जा रही है।प्रदर्शन करने वालों में विक्रम सिंह, जगदीश जोशी, सुरेश आर्या, पुष्कर भट्ट, उमेद सिंह, दलीप सिंह आदि शामिल थे। संवाद
फोटो 11 एलएचजी 04 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed