फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Consumers stood on the streets for hours waiting for gas vehicles

Champawat News: गैस की गाड़ियों के इंतजार में घंटों सड़कों पर खड़े रहे उपभोक्ता

Sat, 04 Apr 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 04 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Consumers stood on the streets for hours waiting for gas vehicles
चंपावत। नगर क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। शनिवार को छतार, तल्ली मादली और मल्ली मादली क्षेत्र में सुबह से ही उपभोक्ता गैस एजेंसी की गाड़ियों के इंतजार में सड़कों पर खड़े रहे। घंटों इंतजार के बाद उपभोक्ताओं को राहत मिली।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के छतार क्षेत्र में गैस सिलिंडरों के लिए लोगों की लाइन लगी रही। जैसे ही गैस का वाहन पहुंचा उपभोक्ताओं के चेहरे पर रौनक दिखी। उपभोक्ताओं ने बताया कि वह अपना काम-धंधा छोड़कर लाइन में लगने के लिए मजबूर हैं। गैस की गाड़ी आने का कोई निश्चित समय नहीं है। वह सुबह से ही लाइन में लगे हैं। यहां तक कि कुछ लोग अपनी मजदूरी छोड़कर लाइन में लगे मिले। तल्ली मादली में भी उपभोक्ता सुबह से ही अपने खाली सिलिंडरों के साथ वाहन आने के इंतजार में रहे। मल्ली मादली क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी सिलिंडर के वाहन लेट आने के कारण लंबा इंतजार करना पड़ा। नगर में स्थित गैस एजेंसी के प्रबंधक दयाल सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को गैस के दो वाहन पहुंचे। उन्होंने 374 घरेलू सिलिंडरों का वितरण किया। कहा कि डिमांड के सापेक्ष वाहन पहुंच रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि सभी गैस एजेंसी सिलिंडरों को बांट रही हैं। कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल का भंडारण भी पर्याप्त मात्रा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed