{"_id":"599b17e44f1c1b54018b4598","slug":"consumers-seem-to-be-in-line-from-2-o-clock-in-the-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह ढाई बजे से लाइन में लग रहे हैं उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह ढाई बजे से लाइन में लग रहे हैं उपभोक्ता
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में रसोई गैस पाने को उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत गहराती जा रही है। प्लांट से रसोई गैस सिलेंडर कम आने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग सुबह ढाई बजे से गैस भरवाने के लिए गैस एजेंसी पर खाली सिलेंडर लाकर लाइन लगाने को मजबूर हो रहे ह्रैं।
सबसे ज्यादा दिक्कतें नौकरीपेशा लोगों को हो रही है। रसोई गैस लेने के लिए उन्हें अवकाश लेना पड़ रहा है। कई दिन अवकाश लेने के बाद भी उन्हें रसोई गैस नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि लाइन में पूरा दिन खपाने के बाद भी उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
तीन दिन लाइन में लगने के बाद नहीं मिली गैस
नगर से लगे चांदमारी मोहल्ले की चंपा सामंत का कहना था कि वह पिछले तीन दिन से सुबह ढाई बजे गैस भरवाने के लिए एजेंसी पहुंच रही हैं। लगातार तीन दिन लाइन में लगने के बाद अभी तक उन्हें गैस नहीं मिल पाई है। उनका कहना है कि अपने छोटे छोटे बच्चों को घर में छोड़कर गैस भरवाने के लिए सुबह ही एजेंसी में आना उनकी मजबूरी बना हुआ है।
विज्ञापन
अवकाश लेने के बाद भी नहीं मिली गैस
आशा ब्लाक समन्वयक निर्मला पुनेठा का कहना है कि वह गैस भरवाने के लिए 3.45 बजे गैस एजेंसी में पहुंची। जहां उनसे पहले दो अन्य लोग पहुंचे हुए थे। उनका कहना था कि उनके द्वारा 10 अगस्त को बुकिंग की गई थी, तब से लगाकर गैस न मिलने से खाली हाथ जाने को मजबूर होना पड़ा। गैस भरवाने के लिए उन्होंने दो तीन छुट्टियां भी ली इसके बाद भी गैस नहीं मिल पाई है।
एक व्यक्ति से ली जाए केवल एक ही बुक
उमेश चंद्र जजरिया का कहना था कि कई बार एजेंसी के चक्कर काटने के बाद जब उन्हें गैस नहीं मिली। सोमवार को वह सुबह चार बजे एजेंसी पर गैस भरवाने के लिए लाइन में लगे। उनका कहना था कि एजेंसी कर्मियों द्वारा एक व्यक्ति से एक बुक जमा करने की बात कही जा रही है, लेकिन नेपाली श्रमिक 15-20 बुकें एक साथ ले रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों के साथ एक समान व्यवहार करने की बात कही।
उपभोक्ताओं से सही व्यवहार करें एजेंसी कर्मी
हास्य क्लब के अध्यक्ष हेमंत पांडेय ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। एजेंसी की ओर से लोगों को जानकारियां देने के बजाय उन्हें टरकाया जा रहा है। उनका कहना है कि एजेंसी द्वारा गैस वितरण के लिए रोज रोज नए नियम बदले जा रहे हैं। जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं।
प्लांट से पर्याप्त आपूर्ति न होने से काफी दिक्कतें
लोहाघाट (चंपावत)। गैस एजेंसी प्रबंधक गिरीश चंद्र आर्या का कहना है कि प्लांट से पर्याप्त मात्रा में गैस नहीं आने से काफी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि एजेंसी में अभी 2500 सिलेंडरों का बैकलॉग चल रहा है। रविवार को गैस सिलेंडरों की गाड़ी नहीं आई। सोमवार को मात्र एक ही गाड़ी गैस आई। उन्होंने बताया कि एजेंसी की ओर से नया सिस्टम लागू कर दिया है। जिसके तहत सोमवार को बुकिंग संख्या 341200 से 341400 तक 200 सिलेंडर वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दो गाड़ी गैस आने पर एक एजेंसी और दूसरी बाराकोट में बांटी जाएगी।