{"_id":"6665e3dd9073b2f1cb05789e","slug":"consumers-get-relief-from-heavy-gas-cylinders-champawat-news-c-229-1-cpt1001-109085-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उपभोक्ताओं को मिली भारी भरकम गैस सिलिंडर से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उपभोक्ताओं को मिली भारी भरकम गैस सिलिंडर से राहत
विज्ञापन
नया प्लास्टिक वाला गैस सिलिंडर।
चंपावत। रसोई गैस के उपभोक्ताओं को भारी भरकम गैस सिलिंडर से निजात मिल गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने उपभोक्ताओं के लिए किफायती और हल्के प्लास्टिक का है। इसे लाना ले जाना बेहद आसान है।
रसोई गैस सिलिंडर के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। गैस वितरण केंद्र में अब लोग हल्के प्लास्टिक वाले रसोई गैस सिलिंडर का कनेक्शन ले सकते हैं। उनके पास पुराने गैस सिलिंडर को बदलने का भी विकल्प है। नया रसोई गैस सिलिंडर वजन में 15 किलो का है। जबकि इसका खाली वजन पांच किलो है। इसमें 10 किलो गैस आती है। नये रसोई गैस सिलिंडर में लोगों को गैस कम होने का तुरंत ही पता चल जाएगा। इसके बाहर गैस की मात्रा साफ देखी जा सकती है। जबकि पहले वाले गैस सिलिंडर में लोग अक्सर गैस कम होने की शिकायत करते थे। पहले वाले खाली गैस सिलिंडर का खाली वजन भी 15 किलो करीब होता था। गैस भरने पर इसका वजन और अधिक होता था। इसे ले जाना भी आसान नहीं था। नया प्लास्टिक वाला कनेक्शन उपभोक्ताओं को सिंगल चूल्हा समेत 6975 रुपये, बिना चूल्हा का 4225 रुपये, डबल चूल्हा 10583 रुपये और डबल बिना चूल्हा 7833 रुपये का मिल रहा है। जबकि डीबीसी 3726 रुपये का दिया जा रहा है। खाली सिलिंडर 608 रुपये में रिफिल होगा।
-- -- -- -- -- -- -
नये गैस कनेक्शन के साथ प्लास्टिक का रसोई गैस सिलिंडर दिया जा रहा है। यह लाने-ले जाने में आसान है। इसका वजन गैस समेत 15 किलो है। अप्रैल माह से नये कनेक्शन के साथ प्लास्टिक के गैस सिलिंडर दिए जा रहे हैं। लोग अपने पुराने सिलिंडर नये प्लास्टिक सिलिंडर से बदलवा सकते हैं।
विज्ञापन
महेश मुरारी, गैस एजेंसी प्रभारी, चंपावत।