{"_id":"594bfd724f1c1be9208b45f7","slug":"construction-of-tonakpur-pithoragarh-all-weather-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑल वेदर रोड का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑल वेदर रोड का निर्माण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सकरार के चारधाम ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच को ऑल वेदर रोड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सकरार के चारधाम ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच को ऑल वेदर रोड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कार्यदायी विभाग एनएचएआई ने विभिन्न एजेंसियों को सड़क निर्माण के ठेके आवंटित कर भूमि पूजन कर दिया है। प्रथम चरण में राजमार्ग के शुरुआती स्थल ककरालीगेट (टनकपुर) से 40.68 किमी हिस्से का निर्माण किया जा रहा है।
एनएचएआई के अधीशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि टनकपुर से पिथौरागढ़ तक 150 किमी लंबे एनएच को 1365 करोड़ रुपये की लागत से चार चरणों में ऑल वेदर रोड बनाया जाएगा। फिलहाल शुरुआती स्थल ककरालीगेट से चंपावत की ओर 40.68 किमी हिस्से का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 209.94 करोड़ रुपये के वर्क टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं।
ये टेंडर एससीआईडब्लू, आरजीबीईएलजेबी वेंचर्स एवं अथॉरिटी एजेंसी आयोजा कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. को आवंटित हुए हैं। बुधवार को एनएच के चीफ एजाज अहमद, चीफ इंजीनियर सीएम पांडेय, कार्यदायी एजेंसी के निदेशक मनोज, अजय चौहान द्वारा भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया। उन्होंने बताया कि यह ऑल वेदर रोड 12 मीटर चौड़ी टू-लेन होगी, इसमें साढ़े दस मीटर तक डामरीकरण होगा। रोड के किनारे पक्की पटरी एवं दुर्घटना से सुरक्षा के लिए सेफ्टी वॉल बनाई जाएगी। हिल प्रोटक्शन के लिए क्रश बैरियर और जगह-जगह यात्रियों के लिए विश्राम स्थल बनाए जाएंगे। वर्ष 2020 तक इस ऑल वेदर रोड का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य तय है। बता दें कि ऑल वेदर रोड किसी भी मौसम में बाधित नहीं रहेगी। पहाड़ों पर होने वाले भूस्खलन का भी सड़क पर कोई असर नहीं पड़ेगा।