{"_id":"64fb5bb0cb3703c66a0af338","slug":"construction-of-road-from-palsson-to-kalzakh-in-limbo-champawat-news-c-229-1-shld1009-1769-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पल्सों से कलजाख के लिए सड़क का निर्माण अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पल्सों से कलजाख के लिए सड़क का निर्माण अधर में लटका
Fri, 08 Sep 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
पावत में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी को ज्ञापन देते कलजाख के ग्रामीण। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती पल्सों ग्राम पंचायत के कलजाख तोक के लिए सड़क निर्माण का कार्य अधर में लटकने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से चार साल पूर्व पल्सों से कलजाख तक आठ किमी सड़क निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री की घोषणा में अमल शुरू नहीं हो पाया है। जिससे ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए चार किमी की खड़ी चढ़ाई पार करनी होती है।
इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से शुक्रवार को विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सड़क निर्माण की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से 2021 में सड़क का सर्वे कर पिलर डाल दिए गए थे और डीपीआर शासन को भेज दी गई थी। लेकिन शासन की ओर से चार साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। ज्ञापन देने वालों में सुरेश चंद्र जोशी, बसंत जोशी, जगदीश जोशी, कमल जोशी, गंगा दत्त, खीमानंद जोशी, हेम जोशी, नवल जोशी, अंबा दत्त जोशी, सोनू जोशी, पीडी जोशी आदि शामिल रहे।