फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Construction of multi-storey parking started in Lohaghat

Champawat News: लोहाघाट में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू

Thu, 04 Dec 2025 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 04 Dec 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Construction of multi-storey parking started in Lohaghat
लोहाघाट में पार्किंग निर्माण स्थल। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद लोहाघाट में कुमाऊं विकास निगम ने पुराने गैस गोदाम के स्थान पर 286.90 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत बनने वाली पार्किंग में 45 कारों को पार्क करने की सुविधा होगी। कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों के अनुसार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पार्किंग स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पार्किंग का निर्माण होने से नगर में आए दिन लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन

कोट
बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण होने से लोहाघाट में न केवल पार्किंग की समस्या हल होगी, बल्कि यह शहर कुमाऊं क्षेत्र में एक मॉडल शहर के रूप में उभर सकता है। नगर में शिवालय मंदिर के पास भी पार्किंग का कार्य तेज गति से चल रहा है। नगर में खाली पड़ी भूमि में सरफेस पार्किंग बनाई गई है। अब पुलिस को चाहिए कि पार्किंग में वाहनों को पार्क करवाए। - गोविंद वर्मा नगर पालिकाध्यक्ष, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गैस गोदाम कार्यालय और स्टोर रूम को तोड़कर उसमें 286. 90 करोड़ की लागत से बहु मंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जून 2026 में पार्किंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - संजय जोशी, अवर अभियंता, कुमाऊं मंडल विकास निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed