फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Constable suspended for negligence in duty

Champawat News: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर आरक्षी निलंबित

Wed, 11 Sep 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 11 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Constable suspended for negligence in duty
चंपावत। एसपी अजय गणपति ने ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थ का सेवन करने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को चंपावत जिलाधिकारी सुरक्षा गार्द में एक आरक्षी को डीएम के आवास की सुरक्षा में नियुक्त किया गया था, लेकिन आरक्षी ने ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थ का सेवन कर ड्यूटी में लापरवाही बरती। दिवस अधिकारी की चेकिंग के दौरान आरक्षी ईश्वरी दत्त जोशी को मादक पदार्थ का सेवन कर ड्यूटी में लापरवाही करना पाया गया। आरक्षी का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, इसमें उसके मादक पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई। बुधवार को एसपी ने आरक्षी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने और मादक पदार्थ का सेवन करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed