फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congressmen made emotional remembrance of former Prime Minister

कांग्रेसियों ने किया पूर्व प्रधानमंत्री का भावपूर्ण स्मरण

Tue, 14 Nov 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Tue, 14 Nov 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Congressmen made emotional remembrance of former Prime Minister
चंपावत में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर उनके चित्र में माल्यापर्ण करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
 देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर विकास साह, सौरभ साह, विपिन जोशी, दान सिंह बोहरा, विजय वर्मा, सभासद दीपक तड़ागी लारा, मयूख चौधरी, रोहित बिष्ट, अशोक कार्की, सूरज प्रहरी, दीवान सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में भी पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन


लोहाघाट क्षेत्र में पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। जीआईसी जानकीधार में प्रधानाचार्य पीसी उपाध्याय की अध्यक्षता व नित्यानंद मिश्रा के संचालन में हुए कार्यक्रम में शिक्षक नरेश राय, नरेश देव, केएस मेहता ने चाचा नेहरू के देश निर्माण में योगदान की जानकारी दी। इस मौके पर हुई वरिष्ठ वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में सुमित कुमार, अभिषेक पुनेठा, बबीता सुतेड़ी, हीरा बिष्ट, कनिष्ठ वर्ग में राहुल सिंह, मनीषा बिष्ट, तरुण कुमार, निबंध में संजय जोशी, सुमित भट्ट, लक्ष्मी बिष्ट, छात्राओं में शिवानी बोहरा, कविता राय, गीता बिष्ट, खुशी उप्रेती प्रथम तीन स्थानों में रहे। अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में मोहन गहतोड़ी, अनीता नेगी, दीपा तिवारी, कला चंद, बीना जोशी, कमलेश मेहरा ने सहयोग किया। जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने माल्यार्पण कर पहले पीएम के जीवन पर प्रकाश डाला। डीएवी स्कूल में बाल मेला हुआ। प्रबंधक बीसी मुरारी, प्रधानाचार्य बृजेश जायसवाल ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्टॉल लगाए। पाटी और बाराकोट विकासखंडों के स्कूलों में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed