फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congressmen furious after hanging lock at Pulhindola Hospital at 11 am

पुलहिंडोला अस्पताल में 11 बजे ताला लटकने से भड़के कांग्रेसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Congressmen furious after hanging lock at Pulhindola Hospital at 11 am
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलहिंडोला में 11 बजे ताला लटका मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर अस्पताल को लगातार चालू रखने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में जब कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों और रोगियों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलहिंडोला पहुंचे तो वहां 11 बजे ही ताला लटका मिला। इस दौरान कई ग्रामीण उपचार के लिए अस्पताल आए हुए थे। अस्पताल बंद होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल बंद होने पर कांग्रेसियों ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम को दिन में ही अस्पताल बंद होने की शिकायत की। पूर्व जिपं अध्यक्ष अधिकारी का कहना था कोरोना काल में जहां लोगों को अस्पतालों की सख्त आवश्यकता है, वहीं पुलहिंडोला के सरकारी अस्पताल में ताला लगाकर स्टाफ का गायब होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अस्पतालों की दशा सुधारने के साथ लोगों को बेहतर उपचार देने की मांग की। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, भगीरथ भट्ट, नवीन मुरारी, कविराज मौनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद नायब तहसीलदार ने लिया जायजा
लोहाघाट (चंपावत)। पुलहिंडोला अस्पताल बंद होने की शिकायत डीएम से किए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी ने अस्पताल का जायजा लिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि उनके अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल खुला मिला। पूछताछ में बताया गया कि अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी की ड्यूटी आइसोलेशन किट बांटने में लगी है। अस्पताल में तैनात दूसरे डाक्टर की ड्यूटी जगबुड़ा पुल में लगी है। एलोपैथिक और होम्योपैथिक फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय मडलक सैंपलिंग में गए थे। जो सूचना मिलने के बाद अस्पताल लौट आए थे। (संवाद)

किसी भी हालात में अस्पताल को बंद न करें
लोहाघाट (चंपावत)। सीएमओ डा.आरपी खंडूरी का कहना है कि अस्पताल 11 बजे बंद होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रभारी को फोन करने पर वह अस्पताल में थे। सीएमओ ने कहा कि क्षेत्र में सैंपलिंग के लिए टीमें गांव गांव जा रही हैं। उन्होंने अस्पताल प्रभारी को किसी भी हालत में अस्पताल बंद न करने के कड़े निर्देश दिए हैं। वहां अनिवार्य रूप से एक कर्मचारी को अस्पताल में रखने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed